Election Path Cleared for Aama Village Panchayat After Court Order आमा ग्राम पंचायत में चुनाव का रास्ता साफ, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsElection Path Cleared for Aama Village Panchayat After Court Order

आमा ग्राम पंचायत में चुनाव का रास्ता साफ

Basti News - बस्ती के नगर पंचायत भानपुर के ग्राम पंचायत आमा में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट के निर्देश पर आमा को नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है। राज्यपाल की अनुमति से अधिसूचना जारी की गई है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीFri, 4 April 2025 03:40 PM
share Share
Follow Us on
आमा ग्राम पंचायत में चुनाव का रास्ता साफ

बस्ती। नगर पंचायत भानपुर के ग्राम पंचायत आमा में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट के निर्देश पर आमा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर करने की मान्यता मिल गई है। इसके लिए राज्यपाल के अनुमति से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब यहां पर चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। नगर पंचायत भानपुर का गठन दिसंबर 2019 में किया गया था। नगर निकायों के चुनाव पूर्व एक ग्राम पंचायत आमा की प्रधान पुष्पा देवी हाईकोर्ट चली गईं। मामले की सुनवाई शुरू हुई तो कोर्ट ने सुनवाई पूरा होने तक चुनाव पर रोक लगा दिया। इसके बाद यहां पर चुनाव नहीं हुआ। कार्य में कई प्रकार की व्यवहारिक कठिनाइयां भी आने लगीं। कोर्ट से मिले निर्देश के बाद आमा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर करने का निर्णय लिया गया।

राज्यपाल की ओर से मार्च 2025 में जारी अधिसूचना में कहा गया कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धाराओं के तहत नगर पंचायत के प्रकाशित गजट में संशोधन किया गया। नियमों के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए पांच दिसंबर 2019 में जारी अनुसूची से आमा गांव को अपमार्जित करते हुए अलग कर दिया गया। इसके साथ ही यहां पर चुनाव का रास्ता साफ हो गया। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने राज्यपाल से प्राप्त अधिसूचना को प्रकाशित करा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।