Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बाराबंकीBarabanki Municipality s Revenue Increases Fivefold with Automatic Tax Assessment System

छह साल में पांच गुना बढ़ी नगर पालिका की आय

बाराबंकी के नगर पालिका परिषद नवाबगंज में छह साल पहले शुरू हुई स्वत: कर निर्धारण प्रणाली का प्रभाव दिखने लगा है। हाउस टैक्स में आय पांच गुना बढ़ गई है। 15 वार्डों का सर्वे पूरा हो चुका है और 14 नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीWed, 18 Sep 2024 11:39 AM
share Share

बाराबंकी। करीब छह साल पहले नगर पालिका परिषद नवाबगंज में शुरू हुआ स्वत: कर निर्धारण प्रणाली का असर अब दिखाई देने लगा है। पिछले छह सालों में हाउस टैक्स ने नगर पालिका परिषद की आय करीब पांच गुना हो गई है। जबकि अभी सिर्फ 15 वार्डों का सर्वे पूरा हुआ है। गांधी नगर वार्ड से अब 14 वार्डों के लिए सर्वे शुरू हुआ है। यह सर्वे अब 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। वर्ष 2019 में शुरू हुई स्वत: कर निर्धारण प्रणाली: नगर पालिका परिषद नवाबगंज पहले सभासदों के कहने पर ही घरों व दुकानों का कर निर्धारित कर दिया जाता था। जिससे नगर पालिका को राजस्व की हानि हो रही थी। वर्ष 2019 में शासन ने स्वत: कर निर्धारण प्रणाली की शुरुआत की। इसमें मकान व प्लॉट के आगे बने बनी सड़क की चौड़ाई के आधार पर प्रति वर्ग फिट की दर से शासन ने टैक्स का निर्धारण कर दिया। जिसके बाद नगर पालिका द्वारा सर्वे कार्य शुरू कराया गया।

पांच गुना हुई आय: नगर पालिका द्वारा वार्डों की सर्वे की जिम्मेदारी रेडियंट वेब टेक्नोलॉजी यूपी डेस्को लखनऊ को दी गई है। फर्म द्वारा करीब पांच साल में तहसील कालोनी, बनवा पल्हरी, बड़ेल, लखपेड़ाबाग, लक्ष्मणपुरी, वाल्किमी नगर पुलिस लाइन, दशहराबाग, मकदूमपुर, जलालपुर, आनंद विहार, बेगमगंज लाजपत नगर, आलापुर, दुर्गापुरी, विकास भवन व नेहरू नगर वार्डों का सर्वे पूरा किया गया है। सर्वे शुरू होने से पहले नगर पालिका की आय वर्ष 2018-19 में 82 लाख थी। अब 15 वार्डों के सर्वे के बाद आय वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब तीन करोड़ 99 लाख रही।

14 वार्डों के लिए सर्वे शुरू: नगर पालिका परिषद नवाबगंज में 14 नए वार्डों के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत गांधी नगर वार्ड से हुई है। इसमें गांधी नगर, आजाद नगर, गुलरिया गार्दा, बाढ़ियन टोला, कटरा बारादरी, रसूलपुर, सरावगी, कानून गोयान, भीतरी पीरबटावन, पीरबटावन पश्चिमी, पीरबटावन पूर्वी, कैलाश आश्रम, सत्यपे्रमी नगर व कोठी डीह वार्डों का सर्वे होना है। यह सर्वें 31 मार्च 2025 तक पूरा किया जाना है।

कोट

अभी तक 15 वार्डों में सर्वे पूरा हो चुका है। इससे नगर पिालका का हाउस टैक्स काफी बढ़ा है। शेष 14 वार्डों के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। 31 मार्च तक यह सर्वे पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी दिये गए हैं।

संजय कुमार शुक्ल- अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें