Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बांदाBJP s Membership Drive Progresses Key Meeting Held Ahead of Modi s Birthday

किस मंडल में कितने सदस्य बने, बांदा में भाजपा ने जुटाया डाटा

बांदा में भाजपा के सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित की गई। 2 सितम्बर से शुरू हुए पहले चरण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। हर मंडल में 50,000 सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाMon, 30 Sep 2024 03:18 AM
share Share

बांदा। संगठन महापर्व के अन्तर्गत भाजपा के दो सितम्बर से जारी सदस्यता अभियान के प्रथम चरण तथा 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा की कामकाजी बैठक में अभी तक की प्रगति उत्साहजनक होने पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी द्वितीय चरण में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी, जिला मॉनिटरिंग टीम,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल सदस्यता प्रमुख,मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, मोर्चा जिला अध्यक्षों तथा महामंत्री, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों के चेयरमैन सहित पार्टी जनप्रतिनिधियों हेतु अपेक्षित जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला बैठक में मंडलवार सदस्यता की समीक्षा करते हुए भरे हुए फॉर्मेट जमा किए गए। घर घर सम्पर्क कर सदस्यता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।इस दौरान प्रत्येक मंडल में 100 से ज्यादा सदस्य बने,100 से कम सदस्य बने तथा शून्य सदस्यता सहित कुल सदस्यता का डाटा लिया गया। अतिथि जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।हम किसी व्यक्ति के लिए काम नहीं करते बल्कि विचारधारा के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव से काम करते हैं।बैठक के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र तिवारी के निधन पर सामूहिक रूप से शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया।बैठक को जिला सदस्यता प्रभारी संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें