Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsHealth Benefits of Fasting During Ramadan Weight Loss Cholesterol Control and More

रोजा रहना सेहत के लिए है फायदेमंद

Balrampur News - रमजान बलरामपुर, संवाददाता। जिले भर में रमजान की रौनक है। सभी मुसलमान रोजे-नमाज से

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुरMon, 10 March 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
रोजा रहना सेहत के लिए है फायदेमंद

रमजान बलरामपुर, संवाददाता।

जिले भर में रमजान की रौनक है। सभी मुसलमान रोजे-नमाज से अल्लाह को राजी करने में लगे हुए हैं लेकिन रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने से सिर्फ इबादत ही नहीं होती बल्कि इससे सेहत को भी कई फायदे पहुंचते हैं। यही कारण है कि रमजान में शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए लोग रोजा या व्रत रखते हैं। आइए जानते हैं रमजान में रोज़ा रखने से सेहत को किस तरह फायदा पहुंचता है।

नगर के सर्राफा व्यवसायी मोहम्मद राशिद व मोहम्मद आसिफ बताते हैं कि बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए रमजान माह सबसे अच्छा समय होता है। रोजा रखने के बाद व्यक्ति धूम्रपान, तंबाकू व मीठी चीजों के सेवन से सुरक्षित रहता है। धूम्रपान, अल्कोहल और तंबाकू की लत को दूर करने के लिए रमजान सबसे अच्छा समय है। आजकल अधिकतर लोगों में मोटापे की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। कहा कि आप रोजा रखकर बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। खाली पेट रहने या कम मात्रा में खाने से शरीर की सूजन की कम होती है। रक्त संचार बेहतर होता है और वजन भी कम होता है। रोज़ा व व्रत करने से शरीर की कोशिकाओं पर दवाब पड़ता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रोल कम व मेटाबॉलिज्म होता है बेहतर

डॉ तारिक अफजल सिद्दीकी का मानना है कि रमजान माह में रोजा रखने से वजन कम होने के साथ-साथ शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कम होता है। कोलेस्ट्रोल कम होने से दिल सेहतमंद रहता है। साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। रोजे के दौरान दिनभर भूखे प्यासे रहने से मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इससे खाने के ज्यादा से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स शरीर को मिलते हैं। रमजान में लंबे समय तक भूखे रहने के बाद देर शाम खाने से शरीर में एडीपोनेशिन हार्मोन बनता है जो शरीर को ज्यादा न्यूट्रिएंट्स एब्जोर्ब करने में मदद करता है।

खजूर के पोषक तत्व पाचन के लिए लाभदायी

रमजान में खजूर का खास महत्व होता है। इस्लाम में रोजा खोलने के लिए खजूर का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। खजूर खाने से सेहत को भी बहुत फायदा होता है। खजूर खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। खजूर में मौजूद फाइबर से डाइजेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।