Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बागपतFather-in-Law Arrested for Rape of Daughter-in-Law Viral Video Sparks Outrage

ससुर ने पुत्रवधू के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकडा

खेकड़ा, संवादकस्बे में ससुर ने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। घटना की वीडियो भी वायरल हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया। हालाकि हिन्दुस्

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 18 Sep 2024 05:05 PM
share Share

कस्बे में ससुर ने पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। घटना की वीडियो भी वायरल हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया। हालाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि कस्बे में एक श्रमिक परिवार रहता है। परिवार का मुखिया काफी दिनों से पुत्रवधू पर गंदी नजर रखे हुए था। मंगलवार को घर के सभी लोग काम पर चले गए। घर में ससुर और पुत्रवधू रह गए। ससुर ने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए पुत्रवधू को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एक पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पुत्रवधू ने पति को काम से वापस लौटने पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाया गया तो आरोपी के खिलाफ कड़े कानून कारवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें