Arya Samaj Holds Weekly Yajna Celebrating Valor Day with Emphasis on Military Strategy शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया आर्य समाज यज्ञ महोत्सव, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsArya Samaj Holds Weekly Yajna Celebrating Valor Day with Emphasis on Military Strategy

शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया आर्य समाज यज्ञ महोत्सव

Bagpat News - आर्य समाज बड़ौत और आर्य समाज पट्टी चौधरान में साप्ताहिक यज्ञ आयोजित किया गया। इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। विद्वानों ने यज्ञ और सैन्य शक्ति के महत्व पर चर्चा की। डा. ओमवीर आर्य ने युद्ध में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 19 May 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया आर्य समाज यज्ञ महोत्सव

आर्य समाज बड़ौत व आर्य समाज पट्टी चौधरान में आर्य समाजियों द्वारा साप्ताहिक यज्ञ आयोजित किया गया। जिसे आर्य जनों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान विद्वानों द्वारा यज्ञ व सैन्य शक्ति के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। शौर्य दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. ओमवीर आर्य ने कहा कि युद्ध केवल सैनिकों, अस्त्र-शस्त्रों से नहीं लड़ा जाता। वेद के अनुसार युद्ध में विजय पाना प्रमुख रूप से कुशल सैन्य संचालन पर निर्भर करता है। यदि सैन्य संचालन बुद्धिमता पूर्वक किया जाए तो विजय निश्चित हो जाती है। विजय के लिए राष्ट्र से अपेक्षित जन समर्थन, धन की सहायता का मिलना बेहद अनिवार्य है।

यह तब ही संभव हो सकता है जब प्रजा में विजय के लिए वैसा ही उत्साह हो। इसलिए सेनापति को प्रजा को युद्ध के लिए एक समान उत्तेजित किए जाने का निर्देश दिया जाता रहा है। आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समरभानु तथा यजमान सुरेंद्र पाल आर्य रहे। आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्राह्म वेदव्रत शास्त्री, यजमान राममेहर सिंह रहे। इस दौरान प्रीतम सिंह आर्य, हरवीर सिंह, डा. हरपाल सिंह, सत्यपाल पथौलिया, जसवीर मलिक, तैजेन्द्र चौहान, राजकुमार रुहेला, कृष्णपाल,जयवीर आर्य, वीरपाल सिंह, सुनीता देवी, हरवीर धामा, राजवीर सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।