Tragic Suicide Woman Hangs Herself After Domestic Dispute in Badaun पति से कहासुनी के बाद पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTragic Suicide Woman Hangs Herself After Domestic Dispute in Badaun

पति से कहासुनी के बाद पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला

Badaun News - बदायूं,हिटी। पति से झगड़ा होने के बाद विवाहिता ने घर के जीने में

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 17 May 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
पति से कहासुनी के बाद पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला

बदायूं,हिटी। पति से झगड़ा होने के बाद विवाहिता ने घर के जीने में कुंदे पर लटककर खुदकशी कर ली। ससुराल वालों ने जब विवाहिता का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी चरन सिंह ने अपनी 25 वर्षीय बेटी चंद्रवती की शादी करीब तीन साल पहले जरीफनगर क्षेत्र के गांव मझोलरा निवासी कालीचरण के पुत्र भुवनेश के साथ की थी। ससुराल वालों ने बताया पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात भी दोनो में विवाद हुआ था।

विवाद के बाद दोनों पति पत्नी कमरे में जाकर सो गए। शनिवार सुबह जब परिजन जागे तो विवाहिता का शव घर के अंदर जीने में कुंदे से लटका था। शव देखकर ससुराल वालों में कोहराम मच गया। ससुराल वालों ने घटना की जानकारी मायके वालो के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।