पूंजीवाद-जातिवाद की राजनीति का अंत जरूरी : शशांक
Azamgarh News - आजमगढ़ में राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने युवाओं से पूंजीवाद और जातिवाद की राजनीति को समाप्त करने का आह्वान किया। इस दौरान कई युवा कार्यकर्ता...

आजमगढ़। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह का शनिवार को जिले में पहुंचने पर आजमगढ़ के अध्यक्ष विजय प्रताप यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भंवरनाथ में जोरदार स्वागत किया। लालगंज के जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में कंधरापुर में स्वागत किया गया। इस दौरान शेखर ने कहा कि युवाओं के दम पर देश और प्रदेश से पूंजीवाद, विरासत एवं जातिवाद की राजनीति को समाप्त किया जा सकता है l उन्होंने इसके लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान साहिल कन्नौजिया, आदर्श प्रजापति, सुजीत गुप्ता,अरुण यादव, विकास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।