Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsWomen Empowerment Awareness Campaign on Safety and Self-Reliance in Azamgarh

महिलाओ को किया जागरूक

Azamgarh News - आजमगढ़ में महिला पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वालंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो, और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर चर्चा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 9 March 2025 02:35 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओ को किया जागरूक

आजमगढ़। महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा और स्वालंबन के लिए महिला पुलिस ने रविवार को जागरूक किया। महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं पर जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध, महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों पर चर्चा की। शिकायतों के निवारण के लिए वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102), एम्बुलेन्स सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय-राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।