महिलाओं को किया जागरूक
Azamgarh News - आजमगढ़ में महिला पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वालंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। घरेलू हिंसा, दहेज, लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो, बाल विवाह जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। शिकायतों के समाधान...

आजमगढ़। महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा और स्वालंबन के लिए महिला पुलिस ने रविवार को जागरूक किया। महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं पर जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध, महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों पर चर्चा की गई। शिकायतों के निवारण के लिए वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102), एम्बुलेन्स सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय-राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।