आजमगढ़ के नए एसपी सिटी होंगे मधुबन कुमार सिंह
Azamgarh News - आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल का शासन ने प्रतापगढ़ तबादला कर दिया है। अब वे प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी होंगे। उनकी जगह मधुबन कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है, जो पहले...
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sat, 17 May 2025 04:32 AM

आजमगढ़। पिछले तीन वर्षों से तैनात अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल का शासन ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ तबादला कर दिया है। प्रतापगढ़ के अब वह अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी होंगे। आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक नगर की जिम्मेदारी मधुबन कुमार सिंह को सौंपी गई है। मधुबन कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर अयोध्या के पद पर तैनात थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।