Tragic Snakebite Incidents in Azamgarh Two Lives Lost सर्प दंश से सांप पकड़ने वाले युवक सहित दो लोगों की मौत, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsTragic Snakebite Incidents in Azamgarh Two Lives Lost

सर्प दंश से सांप पकड़ने वाले युवक सहित दो लोगों की मौत

Azamgarh News - आजमगढ़ में रविवार को सर्प डंस से दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक मोहम्मद राशिद, जो सांप पकड़ने गया था, को जहरीले सांप ने डंस लिया। गंभीरपुर में अभिषेक कुमार भी शौच के दौरान डंसने का शिकार बने। दोनों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Mon, 7 April 2025 01:18 PM
share Share
Follow Us on
सर्प दंश से सांप पकड़ने वाले युवक सहित दो लोगों की मौत

आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग—अलग स्थानों पर रविवार को सर्प डंस से सांप पकड़ने वाले युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। शहर के बेलइसा में सांप पकड़ने गए युवक को जहरीले सांप ने डंस लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र में शौच के लिए गए युवक को सांप ने डंस लिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा बड़ा पूरा गांव निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद राशिद पेशे से नाई का काम करते थे। इसके साथ ही सांप पकड़ते थे। रविवार की दोपहर में शहर के बेलइसा कालोनी में सांप निकला था। सूचना मिलने पर मोहम्मद राशिद सांप पकड़ने के लिए गए थे। इस दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। जहर तेजी से उनके शरीर में फैल गया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ गई। राशिद को लेकर लोग डॉक्टर के पास गए। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। राशिद के दो पुत्र हैं। उन्हें पहले भी कई बार सांप ने डंसा था। डंसे स्थान पर चीरा लगा कर खून को निकाल देते थे, वे ठीक हो जाते थे। इस बार सांप का जहर असर कर गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी अभिषेक कुमार रविवार की रात करीब आठ बजे खेत की ओर शौच के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। अभिषेक को लेकर लोग मुहम्मदपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद लोग उसे लेकर फूलपुर के निजी अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।