Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आजमगढ़Tragic Accident in Bakesh Village Youth Falls into Well Dies

दीवार पर बैठा युवक कुएं गिरा, मौत

बरदह के बकेश गांव में एक युवक दीवार पर बैठा था, अचानक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास राय, जो अपने परिवार का इकलौता...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Mon, 16 Sep 2024 07:58 AM
share Share

बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बकेश गांव में रविवार देर शाम घर के सामने दीवार पर बैठा युवक अचानक कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकाला। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बकेश गांव निवासी 35 वर्षीय विकास राय पुत्र स्व. शंभू रविवार की देर शाम को घर के सामने स्थित कुएं की दीवार पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। शोर मचाने पर गांव के लोग भी आ गए। दो घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। उसे ग्रामीण सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत विकास के मां- पिता की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह चार बहनों में सबसे छोटा था। सभी बहनों की शादी हो गई थी। विकास तीन वर्ष से घर पर रह कर खेती बारी का कार्य करता था। पत्नी नमृता राय, पुत्र रुधांश (11), संस्कार (9) समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। वह परिवार का इकलौता सहारा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें