Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsThree People Killed in Road Accidents in Azamgarh Including Young Man

सड़क दुर्घटना में युवक सहित तीन लोगों की मौत

Azamgarh News - आजमगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मुबारकपुर क्षेत्र में 23 वर्षीय पनवीर की जेसीबी की टक्कर से जान गई। वहीं, निजामाबाद में बृजमोहन और दीदारगंज में नरेंद्र की भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sat, 10 May 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में युवक सहित तीन लोगों की मौत

आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए मार्ग दुर्घटनाओं में युवक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से युवक की जान चली गई। इसके साथ ही निजामाबाद और दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चिवटही गांव निवासी 23 वर्षीय पनवीर उर्फ मोनू ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी गिराने का काम करता था। गुरुवार की शाम ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी गिराई जा रही थी। पनवीर ट्रैक्टर पर बैठ कर जा रहा था। बिंद मठिया गांव के टुनटुन मोड़ के पास ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछलने से उस पर बैठा मजदूर गिर गया।

ट्रैक्टर-ट्राली उसके उपर चढ़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर रूप से घायल पनवीर को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीतापुर जनपद के सदना थाना क्षेत्र के तेरवा गांव निवासी 30 वर्षीय बृजमोहन जनपद में फेरी कर पकड़ा बेचता था। गुरुवार की शाम को कपड़ा बेच कर बाइक से निजामाबाद लौट रहा था। निजामाबाद थाना क्षेत्र के परिहां रेलवे क्रासिंग के पास मैजिक की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवां गांव के समीप बुधवार की रात को स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में जौनपुर जनपद के खेताराय थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र कुमार घायल हो गए थे। घटना के समय नरेंद्र बेलवाना गांव स्थित अपने ससुराल से वापस लौट रहे थे। उन्हें घायलावस्था में जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। गुरुवार की शाम वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें