Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsService Provider Portal Launched to Boost Economic Development in Uttar Pradesh

सेवामित्र पोर्टल पर 27 प्रकार की शुरू हुईं सेवाएं

Azamgarh News - आजमगढ़ में सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि सेवा क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सेवामित्र पोर्टल विकसित किया गया है। यह पोर्टल सेवा प्रदाताओं और उपभोक्ताओं को एक प्लेटफार्म पर लाने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 13 Feb 2025 01:37 PM
share Share
Follow Us on
सेवामित्र पोर्टल पर 27 प्रकार की शुरू हुईं सेवाएं

आजमगढ़। सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया है कि प्रदेश में सेवा क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवामित्र पोर्टल को विकसित किया गया है। पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सेवाप्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) और यूजर/कस्टमर/क्लाइन्ट (उपभोक्ता) को एक प्लेटफार्म पर लाना है, ताकि यूजर/क्लाइन्ट को अपने रोजमर्रा संबंधी कार्यों पेटिंग, फिटिंग, इलेक्ट्रीशयन, प्लम्बर, एसी रिपेयर, टीवी, मैकेनिक, पैथालाजी जैसे 27 प्रकार की पूर्व संचालित सेवाओं के अतिरिक्त प्रोजेक्ट वर्क बेस सेवाएं भी प्रारम्भ की जा रही है। जिले के ऐसे सेवाप्रदाता जिनके द्वारा आमजनमानस को उनके द्वार पर ही सेवायें उपलब्ध करायी जा रही है, अपने फार्म/सेवा से सम्बन्धित अभिलेख किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में उपलब्ध करा सकते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें