चोरी के सामान के साथ पकड़ा
Azamgarh News - आजमगढ़ के जहानागंज थाना की पुलिस ने चोरी के सामानों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2 मार्च को एक विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर खाद्यान और बर्तन की चोरी की गई थी। आरोपी उमेश उर्फ प्रधान को...
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sat, 10 May 2025 04:18 AM

आजमगढ़। जहानागंज थाना की पुलिस ने चोरी के सामानों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो मार्च को जहानागंज विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर खाद्यान और बर्तन की चोरी हुई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी उमेश उर्फ प्रधान निवासी तुलसीपुर थाना जहानागंज को कोल्हूखोर रोड पर स्टेट बैंक के पास से पकड़ा गया। उसके पास से चोरी का अनाज, बर्तन और 700 नकदी बरामद हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।