Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsPickup Accident Injures 15 Pilgrims Returning from Prayagraj Kumbh

महाकुम्भ से लाट रही पिकपअ पलपटी 15 श्रद्धालु घायल

Azamgarh News - फूलपुर के शाहगंज—आजमगढ़ मार्ग पर रविवार को एक पिकअप पलट गई, जिसमें बिहार के सिवान लौट रहे 15 श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी महाकुम्भ में स्नान करने गए थे। पिकअप का टायर फटने से यह दुर्घटना हुई। घायलों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 23 Feb 2025 01:05 PM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ से लाट रही पिकपअ पलपटी 15 श्रद्धालु घायल

फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली के शाहगंज—आजमगढ़ मार्ग पर पलिया गांव के पास रविवार की सुबह प्रयागराज महाकुम्भ से स्नानकर बिहार के सिवान जनपद लौट रहे श्रद्धालुओ की पिकअप टायर फटने से पलट गई। पिकअप से में सवार छह महिलाओ सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलो का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

बिहार के सिवान जनपद के जीरा देवई थाना क्षेत्र के ककरहट्टी, सोनबरसा और मैरवा गांव के 16 लोग पिकअप से माहकुम्भ में स्नान करने केलिए प्रयागराज गए थे। शनिवार को स्नान करने के बाद रात करीब आठ बजे सिवान जाने के लिए पिकअप से निकले। जौनपुर के शाहगंज होते हुए रविवार की सुबह फूलपुर कोतवाली के पलिया गांव के पास पहुंचे। इस दौरान पिकअप का अलगा टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे में पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलो को पिकअप से निकाला। एंबुलेंस से घायलो को फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें