Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsMission Shakti Phase 05 Empowering Women and Girls Safety in Azamgarh

महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Azamgarh News - आजमगढ़, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 23 Feb 2025 01:09 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

आजमगढ़, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज—05 के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया गया।

जिले के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। इसी के साथ ही महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102, एंबुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। मिशन—शक्ति—अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूकता के क्रम में महिलाओं/छात्राओं को जागरुक किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें