Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आजमगढ़Minister Ravindra Jaiswal Inaugurates Sub-Registrar Office Promises Zero Tolerance Against Corruption

घूस मांगने पर तुरंत करें शिकायत : रवींद्र जायसवाल

मार्टीनगंज में स्टांप एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल ने उपनिबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों की सराहना की। मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 19 Sep 2024 08:01 PM
share Share

मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी देश और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में लगे हैं। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। अगर कोई अधिकारी सुविधा शुल्क मांगता है तो तत्काल इसकी शिकायत करें। वे गुरुवार को देर शाम मार्टीनगंज में नवनिर्मित उपनिबंधक कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार समाज के हर वर्ग का ध्यान रखकर काम कर रही हैं। गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मार्टीनगंज में उपनिबंधक कार्यालय शुरु होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू, जिला महामंत्री रामस्वारथ, उपनिबंधक हुसैन अहमद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें