महाकुम्भ से रोडवेज को 14.96 करोड़ की आय
Azamgarh News - प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान आजमगढ़ क्षेत्र के परिवहन निगम ने 48 दिनों में लगभग 14.96 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार 465 बसों ने 15716 फेरे लगाए। यह निगम के लिए अब तक...

आजमगढ़, संवाददाता। प्रयागराज में संगम तीरे लगे महाकुम्भ ने परिवहन विभाग पर भी अमृतवर्षा की है। महाकुम्भ में 48 दिनों के भीतर निगम को आजमगढ़ परिक्षेत्र से करीब 14.96 करोड़ रुपये की आय हुई है। सबसे ज्यादा फायदा पांच प्रमुख स्नान पर्वों पर हुआ। भीड़ ऐसी उमड़ी कि बसों के अंदर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। महाकुम्भ मेला के लिए 12 जनवरी से 28 फरवरी तक परिवहन निगम की बसें संचालित की गईं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आजमगढ़ परिक्षेत्र के सात डिपो से परिवहन निगम की कुल 465 बसें लगाई गई थीं। इस अवधि में निगम की 465 बसों ने कुल 15716 फेरे प्रयागराज के लिए लगाए। इस प्रकार से कुल 30 लाख 40 हजार 440 किमी बसें चलीं। महाकुम्भ मेला के लिए 11 लाख 24 हजार 553 श्रद्धालुओं ने निगम की बसों से यात्रा की। जिसके चलते परिवहन निगम को 14 करोड़ 96 लाख 76 हजार 693 रुपये का राजस्व मिला। यह निगम की अब तक की सबसे बड़ी आय मानी जा रही है।
किस डिपो को हुई कितनी आय
डिपो बस ट्रिप किमी आय कुल यात्री
आजमगढ़ 113 2706 512433 23751685 163073
डा. अंबेडकर 94 2389 447782 22068189 135310
बलिया 75 1292 394292 19616042 143726
बेल्थरा 36 1050 335515 14246698 127109
दोहरीघाट 46 3006 398665 20752253 162750
मऊ 56 1994 433199 22353836 168733
शाहगंज 45 3279 548588 26887990 223852
कोट --
सामान्य दिनों में छह से सात हजार यात्री सफर करते हैं। इससे रोडवेज को सात से आठ लाख की आमदनी होती है। आजमगढ़ परिक्षेत्र की बसों ने महाकुम्भ के दौरान 14,96,76,693 रुपये का राजस्व कमाया है।
मनोज वाजपेयी, आरएम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।