तहसील बार के प्रेमचंद अध्यक्ष,अमरनाथ यादव मंत्री निर्वाचित
Azamgarh News - मार्टीनगंज तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रेमचंद और मंत्री पद पर अमरनाथ यादव निर्वाचित हुए। प्रेमचंद को 26 और अमरनाथ को 31 मत मिले। चुनाव में कुल 47 मत डाले गए।...

बरदह ,हिन्दुस्तान संवाद। मार्टीनगंज तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपंन हो गया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता प्रेमचंद और मंत्री पद पर अमरनाथ यादव निर्वाचित हुए। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अवध राज यादव ने बताया कि अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया। दोनों पदों के लिए 47 मत पड़े थे। लगभग तीन बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता प्रेमचंद को 26 मत मिले। उन्हें 11 मतों से विजय घोषित किया गया। प्रतिद्वंदी राम अजोर यादव को 15 मत मिले। जबकि विजय बहादुर सिंह को 6 मत पाकर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। मंत्री पद पर अमरनाथ यादव को 31 मत मिले। इन्हें 15 मतों से विजई घोषित किया गया। प्रतिद्वंदी उमेश सिंह को 15 मत मिले। दिनेश सिंह को मात्र एक मत ही मिल पाए। जबकि अन्य पदों के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष राम प्रताप यादव, मंत्री चंद्रभान आजाद, गुलाबचंद भारती, मानता यादव, भानु प्रताप सिंह, अरविंद मिश्रा, श्रीपत यादव, भोलेंद्र यादव भोला आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।