Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आजमगढ़Farmers Fair Begins at Sugar Mill Key Issues Addressed and Online Forms Required

चीनी मिल में सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू

सठियांव में चीनी मिल परिसर में 10 दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू हुआ है, जहां किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसानों को 30 सितंबर तक आनलाइन घोषणा पत्र भरने और अन्य जरूरी दस्तावेज़ कटवाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Wed, 11 Sep 2024 06:12 PM
share Share

सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। चीनी मिल परिसर में बुधवार से 10 दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू हो गया। यहां किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। सट्टा प्रर्दशन मेले में पहुंचे किसानों को बताया गया कि आनलाइन घोषणा पत्र 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से भर दें। अन्यथा आगमी पेराई सत्र में उनका सट्टा संचालित नहीं होगा। इसके साथ ही नए सदस्य एवं उपज बढ़ोतरी की रसीद भी 30 सितंबर तक कटवा लें। गन्ना का जो सर्वेक्षण हुआ है, पर्यवेक्षकों से मिलकर उसका मिलान कर लें। मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा ने कहा कि चीनी मिल गेट से गन्ने की आपूर्ति अपेक्षित मात्रा में नहीं हो पाती। गन्ना किसान चीनी मिल गेट से अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति करें। चीनी मिल गेट पर साफ सुथरा ताजा गन्ना मिलता है। उन्होंने कहा कि दस दिवसीय मेले में किसानों की समस्या का निराकरण मुख्य उद्देश्य है। किसान दस दिवसीय मेले में पहुंचकर अपनी त्रुटियों को सही करा लें। 14, 15 व 16 सितंबर को सट्टा प्रर्दशन मेला नहीं लगेगा। पूर्व उप सभापति पराग यादव ने कहा कि सट्टा प्रर्दशन मेला में गन्ना किसान अपनी सारी कमियां ठीक करा लें। पूर्व उप सभापति यशवंत सिंह ने कहा कि गन्ना किसान गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर अपना डाटा देख लें। पूर्व उप सभापति आनंद उपाध्याय ने कहा कि चीनी मिल में लगे मेले में गन्ना किसान सभी बिंदुओं का मिलान करा लें। संचालन मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रभारी जीएम राजेश कुमार, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रवींद्रधर द्विवेदी, राहुल प्रकाश यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह, यशवंत सिंह, शैलेंद्र कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें