मां कालरात्रि की दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़
Azamgarh News - आजमगढ़, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार की सुबह से भक्त मां

आजमगढ़, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार की सुबह से भक्त मां कालरात्रि की पूजा—अर्चना कर उनसे मनोवांछित फल मांगा और सुख समृद्धि की कामना की। प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही तक दर्शन—पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों में जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
शुक्रवार को सुबह मंदिरों के पट खुलते ही माता रानी की दर्शन पूजन के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पडी। भक्तों ने लाल रंग का फूल चढ़ाया। हाथों में नारियल, चुनरी, फूल—माला लेकर भक्तों ने देवी मां का विधि—विधान से पूजन—अर्चन किया गया। उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख—समृद्धि की कामना की। घंटा—घडि़याल की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर में काफी भीड़ रही। वहीं, नगर के मातबरगंज स्थित बड़ादेव दुर्गा मंदिर, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, बेलइसा स्थित बउरहवा बाबा मंदिर, सिधारी स्थित दुर्गा मंदिरों में दर्शन—पूजन के लिए भीड़ लगी रही। भक्तों ने दर्शन—पूजन कर परिवार के सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।