Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsDangerous Pothole on Muhammadpur-Manduri Road in Nizamabad Poses Accident Risk
सड़क पर बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत
Azamgarh News - निजामाबाद के मुहम्मदपुर—मंदुरी मार्ग पर बने पुल के पास एक गहरा गड्ढा दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोग बार-बार अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक गड्ढे को नहीं भरा गया है। इस स्थिति...
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 23 Feb 2025 01:57 PM

निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के मुहम्मदपुर—मंदुरी मार्ग पर तमसा मुख्य मार्ग पर बने पुल के बना गड्ढा दुघर्टना को दावत दे रहा है। यह गड्ढा आते जाते लोगों के लिए कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से गड्ढे को भरा नहीं जा रहा है।
मुहम्मदपुर—मंदुरी मार्ग पर निजामाबाद मार्ग मुहम्मदपुर, फरिहां, तहबरपुर और कप्तानगंज को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। सड़क पर गड्ढे के चलते किसी भी क्षण दुर्घटना घट सकती है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।