Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आजमगढ़Azamgarh Rising Ghaghra River Water Level Threatens Villages 15 000 People in Darkness Due to Power Cut

देवारा के बाढ़ प्रभावित गांवों की कटी बिजली, 15 हजार लोग अंधेरे में

सगड़ी तहसील के उत्तर देवारा में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। 17 गांवों की 14 हजार आबादी प्रभावित है और 15 हजार लोग अंधेरे में हैं। कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Tue, 27 Aug 2024 07:47 AM
share Share

आजमगढ़, संवाददाता। सगड़ी तहसील के उत्तर देवारा में बहने वाली घाघरा नदी का रफ्तार बढ़ रहा है। मंगलवार को मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा बिंदु 71.68 मीटर से ऊपर जलस्तर पहुंच गया। जिससे बाढ़ का खतरा बरकरार है। वहीं देवरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों की बिजली काट दिये जाने से 15 हजार आबादी अंधेरे में हैं।

बाढ़ का पानी महुला-गढ़वल बांध तक पहुंचने के बाद 17 गांवों की 14 हजार आबादी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। हालात को देखते हुए बांध के उत्तरी क्षेत्र के कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जारी किये गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएसी की फ्लड कंपनी तैनात कर दी गई है। नाव की संख्या 36 से बढ़ाकर 61 कर दी गई है। जबकि घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर है।

देवारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत देवारा खास राजा जो की बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है। जिसके चलते बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस क्षेत्र की लाइट काट दिया है। लाइट काट दिये जाने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 15 हजार की आबादी रात के अंधेरे में रहने को मजबूर हो गई है। बाढ़ के चलते रात में जीव जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। बिजली विभाग के इस रवैये से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। देवारा खास राजा ग्रामसभा के झगरहवा का पुरवा, कोमल का पुरवा, बासू का पुरवा, बगहवा का पुरवा, चक्की हाजीपुर, लाला का पुरवा, पालकी का पुरवा, बांका, बूढ़नपट्टी, सोनौरा, अजगरा मगर्बी, अभ्भन पट्टी, भदौरा, शाहडीह सहित 17 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। संपर्क मार्ग एक बार फिर डूबने से आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें