Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsAnnual Election of UP Secondary Teacher Union Brijesh Rai Elected District President

बृजेश अध्यक्ष, विजय बने जिला मंत्री

Azamgarh News - आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का वार्षिक निर्वाचन हुआ। बृजेश राय को जिलाध्यक्ष और विजय कुमार सिंह को जिला मंत्री चुना गया। निर्वाचन अधिकारी जय नारायण द्विवेदी ने चुनाव की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sat, 22 Feb 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
बृजेश अध्यक्ष, विजय बने जिला मंत्री

आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी का वार्षिक निर्वाचन शुक्रवार को नगर के अतलस पोखरा स्थित एक स्कूल पर हुआ। इसमें बृजेश राय को जिलाध्यक्ष और विजय कुमार सिंह को जिला मंत्री चुना गया। चुनाव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी जय नारायण द्विवेदी की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी जय नारायण द्विवेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर जनता इंटर कॉलेज ठेकमा बिजौली के प्रवक्ता बृजेश राय, जिला मंत्री पद पर जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद के प्रवक्ता विजय कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर जनता इंटर कॉलेज अंबारी के प्रवक्ता परशुराम यादव को निर्वाचित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें