Holi Celebration Organized by BJP in Bilharghat Emphasizing Unity and Harmony समाज में समरसता की भावना पैदा करती है होली- विनय कटियार , Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsHoli Celebration Organized by BJP in Bilharghat Emphasizing Unity and Harmony

समाज में समरसता की भावना पैदा करती है होली- विनय कटियार

Ayodhya News - भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा रविवार को बिल्हरघाट स्थित हनुमान मंदिर के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनय कटियार ने कहा कि होली से समाज में समरसता की भावना पैदा होती है। अन्य नेताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याMon, 31 March 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
समाज में समरसता की भावना पैदा करती है होली- विनय कटियार

पूरा बाजार ,संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के बिल्हरघाट स्थित हनुमान मंदिर के पास हिंदी नववर्ष के स्वागत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा रविवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सदस्य भाजपा नेता विनय कटियार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली से समाज में समरसता की भावना पैदा होती है। एक दूसरे से अबीर गुलाल लगाकर गले मिलकर सभी शिकवा शिकायत को दूर करके आपसी सामंजस बढ़ाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि होली का पर्व आपस में हुई दूरियों को मिटाकर सौहार्द कायम करता है। इसलिए सभी को मिलजुल कर होली का पर्व मनाना चाहिए। क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है होली का पर्व जीवन में मिठास भर देता है। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अवधेश पांडे बादल ने कहा कि होली का त्योहार समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करके एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा यादव ने किया। होली मिलन समारोह में मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, अमल गुप्ता, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, साधन सहकारी समिति के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, महानगर महामंत्री भाजपा शैलेंद्र कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह दीपू, अरविंद सिंह डब्लू, डा अरुण त्रिपाठी, भाजपा मण्डल प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा,पूर्व मंडल नन्द कुमार सिंह वरुण चौधरी, पूर्व मेजर प्रदीप सिंह, राम चन्द्र वर्मा ,अमित तिवारी, उदयराज तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।