Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अयोध्याFlood Relief Efforts Minister Surya Pratap Shahi Distributes Aid to 251 Families

बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है : शाही

बाढ़ राहत केंद्र प्राइमरी पाठशाला रामपुर पुवारी में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने 251 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की मदद...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याThu, 19 Sep 2024 05:49 PM
share Share

पूरा बाजार, संवाददाता। बाढ़ राहत केंद्र प्राइमरी पाठशाला रामपुर पुवारी उपरहार में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बाढ़ पीड़ित 251 परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री शूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बाढ़ पीड़ितो की हर संभव मदद की जाएगी। मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की मांग पर कहा कि अधिकारियों एवं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी वार्ता कर इसका हल निकालेंगे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कराकर सहायता धनराशि दी जाएगी जिससे बाढ़ पीड़ित अगली फसल उगा सकें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडे बादल ने किया। बाढ़ राहत सामग्री वितरण में गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान रमेश निषाद, भाजपा नेता दीपक सिंह उर्फ गब्बर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें