ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर जोया में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा
Amroha News - जोया, संवाददाता। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को जोया नगर में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के लोगों

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को जोया नगर में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर जोया के एक बैंक्वेट हाल में एकत्र हुए। यहां से भारत माता का जयघोष करते हुए जोया के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस चौकी पर जाकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। जोया के विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के समापन पर शिक्षक विधायक ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ा दिए।
पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर उनका खात्मा करने का काम किया, जिससे घबरा कर पाकिस्तान की सरकार सीजफायर करने की गुहार करने लगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना ने जो ये साहस का काम किया है, पूरा विश्व सराहना कर रहा है। पूरा देश भारत और भारत की सेना के साथ खड़ा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष भूपसिंह बेनीवाल, वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, जिला महामंत्री राकेश वर्मा, पूरन सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रमोद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जीत सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख अमरोहा गुरेंद्र सिंह ढिल्लों, सतीश, मदन वर्मा, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, जोया चेयरमैन जुवैर अहमद, गिरीश त्यागी, संदेश ढिल्लों, माया गुप्ता, आशा आर्य आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।