Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाLeopard Terror Prevails in District Spotted with Cubs Near Population

अमरोहा में खेत में शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

अमरोहा, संवाददाता। जिले में तेंदुए की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तेंदुए की दहाड़ अब आबादी के बीच भी सुनी जाने लगी है। मंगलवार शाम नौगावां स

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाWed, 18 Sep 2024 07:21 PM
share Share

जिले में तेंदुए की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तेंदुए की दहाड़ अब आबादी के बीच भी सुनी जाने लगी है। मंगलवार शाम नौगावां सादात व रजबपुर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया। दोनों ही स्थानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में तेंदुआ अपने दो शावक के साथ गन्ने के खेत में घूमता हुआ दिख रहा है। वन विभाग को सूचना दी गई है। तेंदुए से जुड़ा पहला मामला कस्बा रजबपुर का बताया जा रहा है। मंगलवार शाम हाईवे के पास लोगों ने खेतों में तेंदुए को घूमते हुए देखने का दावा किया। बताया जा रहा है कि कुछ युवक नेशनल हाईवे से कस्बे की तरफ आ रहे थे। सड़क किनारे एक खेत में तेंदुए को देख उन्होंने अपनी कार को रोक लिया और अंदर बैठे-बैठे ही मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया। हालांकि, बाद में खेतों से गुजरकर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। युवकों ने कस्बे में पहुंचकर लोगों को इस बाबत जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। बाद में लोग लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे लेकिन तेंदुआ का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, दूसरा मामला नौगावां सादात का है। कस्बे में सीएचसी के पास रहने वाले मोहम्मद जावेद शाम में अपने घर की छत पर गए थे। उनके घर के पीछे पानी की टंकी व खेत-खलिहान भी हैं। अचानक उनकी नजर खेत पर पड़ी तो तेंदुआ बाहर आता दिखाई दिया। बाद में उसके दो शावक भी निकले। उन्होंने भी तेंदुए का वीडियो बना लिया। करीब पांच मिनट तक तेंदुआ और उसके शावक खेत के आसपास ही घूमते रहे और बाद में खेत में चले गए। बुधवार को दोनों जगह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वहीं, लोगों ने तेंदुए की जानकारी देने के लिए डिप्टी रेंजर को कॉल की तो उन्होंने कहां-कहां पिंजरा लगवाने का अटपटा जवाब देकर कॉल काट दी। इस बाबत डीएफओ एसपी सिंह ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। बताया कि विभागीय स्तर से भी पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें