Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाLawyers Protest in Hasanpur Over Fallen Tree During Rain Demand Action

अस्थायी तहसील में गिरा पेड़ न हटाने पर वकीलों में रोष

हसनपुर में मंडी समिति स्थित अस्थायी तहसील में बारिश के दौरान गिरे पेड़ को नहीं हटाने पर वकीलों में रोष है। वकीलों ने प्रदर्शन कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पेड़ गिरने से महताब...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 14 Sep 2024 12:15 PM
share Share

हसनपुर। नगर की मंडी समिति स्थित अस्थायी तहसील में बरसात के दौरान गिरे पेड़ को नहीं हटाने पर वकीलों में रोष बना है। वकीलों ने शनिवार को प्रदर्शन कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बार महासचिव सुरमित गुप्ता ने बताया कि बरसात के दौरान गुरुवार रात पेड़ अचानक गिर गया था। शुक्रवार सुबह इसकी सूचना तहसील के अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पेड़ को हटाना मुनासिब नहीं समझा गया। जिसके चलते शनिवार को काफी देर तक कार्य प्रभावित रहा। प्रदर्शन करने वालों में मुजाहिद चौधरी, परवेज आलम, नासिर अली, फतेह सिंह, वीर सिंह आदि अधिवक्ता थे। बताया जा रहा है कि गिरे पेड़ की जद में आकर महताब एडवोकेट का चैंबर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। तहसील का मुख्य मार्ग भी पेड़ गिरने से अवरुद्ध हो गया है। शनिवार को लोक अदालत में आने वाले वादकारी व अधिवक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौधरी गजेंद्र सिंह, नरेशपाल सिंह, फतेह सिंह, महताब आलम, पुनीत वर्मा, विकास चौधरी, अमरीश शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने जल्द पेड़ को हटाए जाने की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें