Domestic Violence and Dowry Demand Woman Thrown Out by In-Laws After Marriage दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsDomestic Violence and Dowry Demand Woman Thrown Out by In-Laws After Marriage

दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Amroha News - चार साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न किया गया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पति...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 15 May 2025 12:53 PM
share Share
Follow Us on
 दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

चार साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाले जोड़े के रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न किया गया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने पीड़िता को घर से भी निकाल दिया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला हाशमी नगर निवासी मुस्कान ने चार साल पूर्व रफातपुरा निवासी फहीम के साथ प्रेम विवाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने मायके में घुसकर भी मारपीट की।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।