Mayawati Launches Campaign to Connect OBCs with BSP in Ambedkarnagar बसपा से पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए मनोज और कृष्णकांत को जिम्मेदारी, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsMayawati Launches Campaign to Connect OBCs with BSP in Ambedkarnagar

बसपा से पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए मनोज और कृष्णकांत को जिम्मेदारी

Ambedkar-nagar News - बसपा मुखिया मायावती ने अन्य पिछड़ा वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए एक अभियान शुरू करने का ऐलान किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस, भाजपा और सपा की दलित विरोधी नीतियों को उजागर करना है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 28 March 2025 11:43 PM
share Share
Follow Us on
बसपा से पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए मनोज और कृष्णकांत को जिम्मेदारी

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बसपा मुखिया मायावती ने पार्टी से अन्य पिछड़ा वर्ग को जोड़ने को अभियान चलाने का ऐलान किया है। इसी के दृष्टिगत कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि अभियान में गांव-गांव में लोगों को कांग्रेस, भाजपा व सपा के दलित व ओबीसी विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को उजागर करना है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2012 में बसपा के सत्ता से बाहर होने के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। ओबीसी वर्गों के उत्थान के लिए इनकी सही जनसंख्या जानना भी जरूरी है, जो केवल जाति आधारित जनगणना से ही संभव है। कहा कि गांधी कांग्रेस, आरएसएस वादी भाजपा एवं सपा की पीडीए से दलित पिछड़ा वर्ग कभी सुरक्षित नहीं रह सकता। बैठक में पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और सपा भारतीय संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रही बसपा से पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए पूर्व प्रत्याशी जिला संयोजक मनोज वर्मा, कृष्णकांत पंकज को जिम्मेदारी दी गई। वहीं विधानसभा कटेहरी से विकास वर्मा व सियाराम भारती को, टांडा से पतिराम गौतम व अंगद निषाद को, जलालपुर से रामराज गौतम व भारत राजभर को, अकबरपुर से विकास पाल व रुपेश विक्रम को और आलापुर से जय प्रकाश मौर्य व रविंद्र कुमार को संयोजक बनाया गया है। बैठक में अयोध्या मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल और महेंद्र आनंद ने संगठन की समीक्षा की। बैठक में जिला प्रभारी अरविंद गौतम, दयाराम राजभर, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, बलराम निषाद, रामनयन निर्दोष, पवन मौर्य अहमद, रोहित प्रजापति, राधेश्याम राजभर, सचिंद्र वर्मा, अजय पटेल, कुलदीप तिवारी, सुरेन्द्र यादव व अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।