Two Tourists Faint at Taj Mahal Due to Heat Prompt Medical Assistance Provided ताज देखने आए दो पर्यटकों की गर्मी से तबियत बिगड़ी, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTwo Tourists Faint at Taj Mahal Due to Heat Prompt Medical Assistance Provided

ताज देखने आए दो पर्यटकों की गर्मी से तबियत बिगड़ी

Agra News - ताजमहल देखने आए दो पर्यटक गर्मी के कारण बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। 62 वर्षीय जसवंत और 40 वर्षीय रुपाणी ने पश्चिमी गेट से बाहर आते समय तबियत बिगड़ने की शिकायत की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 10 May 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
ताज देखने आए दो पर्यटकों की गर्मी से तबियत बिगड़ी

ताजमहल का दीदार करन आए दो पर्यटकों की गर्मी के कारण तबियत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया। गुजरात के अरवली जनपद से ताजमहल देखने आए पर्यटक 62 वर्षीय जसवंत सिंह मकवाना एवं 40 वर्षीय रुपाणी भरत कुमार स्मारक देखने के बाद पश्चिमी गेट से बाहर आते समय गर्मी के कारण बेहोश हो गए। थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने पश्चिमी पार्किंग पर्यटन सुविधा केंद्र से डॉ. रिंकू बघेल को बुलाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया। दोनों ही पर्यटकों के ब्लड प्रेशर की समस्या थी जिन्हें तत्काल उपचार मिल जाने के कारण आधा घंटे आराम करने के बाद ब्लड प्रेशर सामान्य होने पर सकुशल रवाना किया गया।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ,मुख्य आरक्षी नरेश कुमार, महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी, महिला आरक्षी रिंकी यादव शामिल थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।