671 सैंपल में सिर्फ एक कोविड पाजीटिव!
Agra News - यह आश्चर्यजनक हो सकता है लेकिन सत्य है। कोविड सर्विलांस प्रोग्राम के तहत हो रहे सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 671 लोगों के सैंपल उनके घरों से लिए। इनकी जांच कराई गई। हैरत है कि इनमें से केवल एक...

आगरा। वरिष्ठ संवाददाता
यह आश्चर्यजनक हो सकता है लेकिन सत्य है। कोविड सर्विलांस प्रोग्राम के तहत हो रहे सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 671 लोगों के सैंपल उनके घरों से लिए। इनकी जांच कराई गई। हैरत है कि इनमें से केवल एक नमूना पॉजिटिव आया है। बुधवार को सर्वे का आखिरी दिन है। इस दिन तक जिले की पूरी आबादी कवर कर ली जाएगी।
कोविड सर्विलांस प्रोग्राम के तहत मंगलवार को विभाग की 1603 टीमों ने सर्वे को अंजाम दिया। इन्होंने 92,827 घरों का सर्वे किया। इनमें रहने वाले 4,82,773 लोगों की सेहत का हालचाल लिया। संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। इस दौरान डायबिटीज के 1337, हाई बीपी के 754, हृदय के 86, खांसी के 45, किडनी के 34, श्वांस के 29, कैंसर के 26 और बुखार के 23 मरीज सामने आए। इन्हें मिलाकर स्वास्थ्य अभी तक जिले में करीब 43 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बुधवार को सर्वे खत्म कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।