Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMunicipality Constructs Drains to Alleviate Urban Flooding During Monsoon

डेढ़ दर्जन नाले दिलाएंगे शहर को जलभराव से मुक्ति

Agra News - मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नगर पालिका ने शहर में नालों का निर्माण शुरू किया है। डेढ़ दर्जन नालों के निर्माण के बाद लोगों को राहत मिलेगी। आठ नालों का निर्माण तेजी से चल रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 11 Feb 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
डेढ़ दर्जन नाले दिलाएंगे शहर को जलभराव से मुक्ति

मानसून के दौरान शहर में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका नाला व नालियों के निर्माण कराने में जुटी है। शहर में डेढ़ दर्जन नालों के निर्माण के बाद लोगों को जलभराव से निजात मिल सकेगी, जिनमें आठ नालों का निर्माण तेजी से चल रहा है। नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून के मौसम में शहर में जलभराव की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से निजात के लिए आठ नालों का निर्माण तेजी से हो रहा है। नए आठ नालों के निर्माण के प्रस्ताव बनाए गए हैं। इनके निर्माण भी मंजूरी मिलते ही शुरू करा दिया जाएगा।

शहर में इन नालों का हो रहा है निर्माण

शहर में लोगों को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सहावर गेट सत्तार बैंड पुलिया से लेकर डा. भीमराव आंबेडकर द्वार तक सीसी नाला निर्माण, सहावर गेट पर ही वेंट मेकर शॉप से रेलवे फाटक पुलिया तक, अशोक नगर पुलिया से गीता नर्सिंग होम तक, वार्ड पांच में प्रेम प्रजापति के आवास से रेलवे पुलिया तक, मथुरा-बरेली मार्ग पर पन्नालाल धर्मशाला के निकट नाला निर्माण, वार्ड 10 में राशिद की दुकान से नदीम चाय वालों की दुकान तक, स्टेट बैंक वाली गली में नाला निर्माण, गप्पू चौराहा से सादाब के मकान तक नाला निर्माण है। यह सभी नाले सीसी व जाल स्क्रीन से बनाए जा रहे हैं।

आठ नालों के निर्माण का है प्रस्ताव

नगर पालिका के द्वारा वार्ड आठ में दो, वार्ड 21 में एक, वार्ड तीन व 25 में गली जाटवान में नाला निर्माण, वार्ड चार व पांच में नाला निर्माण, वार्ड नौ में दो नाला निर्माण के प्रस्ताव बनाए गए हैं। इन नालों के प्रस्ताव मंजूर होते ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।

छोटे नाले जोड़े जाएंगे बड़े नालों से

नगर पालिका के द्वारा जलभराव से निजात दिलाने के लिए छोटे नालों को बड़े नालों से जोड़ा जाएगा। नालों की सफाई का कार्य हो चुका है। ऐसा में बारिश का पानी सुविधाजनक तरीके से नालों से निकल जाएगा। नालों का निर्माण सीसी व जाल से किया जा रहा है, जिससे वह क्षतिग्रस्त नहीं होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें