पता पूछने के बहाने बुजुर्ग से लर व अंगूठी ले गए शातिर
Agra News - न्यू आगरा के गणपति अपार्टमेंट के पास मॉर्निंग वॉक से लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग से दो शातिर लर ने अंगूठी लूट ली। बुजुर्ग ने बताया कि एक व्यक्ति ने पता पूछने के बहाने उन्हें बातें में उलझा लिया और दूसरा...

थाना न्यू आगरा के गणपति अपार्टमेंट के पास मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बुजुर्ग से पता पूछने के बहाने से दो शातिर लर और अंगूठी उतरवा ले गए। बुजुर्ग चिल्लाते रह गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तक्षशिला कॉलोनी न्यू आगरा निवासी चंद्र प्रकाश (70) ने पुलिस को बताया कि वह 16 मई को मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। गणपति अपार्टमेंट के पास बाइक पर एक अज्ञात व्यक्ति आया और पर्ची पर लिखा पता पूछने लगा। उन्होंने जानकारी न होने की बात कह कर मना कर दिया। थोड़ी दूर चलने पर पीछे से एक और व्यक्ति ने आवाज दी।
वह भी पता पूछने लगा। दोनों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। गले की लर और हाथ से अंगूठी ले ली। जैसे ही उन्हें आभास हुआ वह बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। वह चिल्लाते रह गए। पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।