Chambal River Bridge Delay Sparks Anger Among Pinahat Traders पुल निर्माण शुरू न होने से व्यापारियों में आक्रोश , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsChambal River Bridge Delay Sparks Anger Among Pinahat Traders

पुल निर्माण शुरू न होने से व्यापारियों में आक्रोश

Agra News - चंबल नदी पर पीपों के पुल का निर्माण न होने से पिनाहट कस्बे के व्यापारी नाराज हैं। उन्होंने 26 अक्टूबर तक पुल शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापारी कहते हैं कि पुल के अभाव में मध्य प्रदेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 26 Oct 2024 09:29 PM
share Share
Follow Us on
पुल निर्माण शुरू न होने से व्यापारियों में आक्रोश

चंबल नदी पर पीपों का पुल शुरू न होने पर पिनाहट कस्बे के व्यापारी आक्रोशित हैं। पुल शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोक निर्माण विभाग पिनाहट घाट चंबल नदी पर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश राज्यों के यात्रियों के आवागमन के लिए 15 अक्तूबर से 15 जून तक आठ माह के लिए पीपों का पुल का संचालन कराता है। बारिश के चार महीने 15 जून से 14 अक्तूबर तक स्टीमर द्वारा दोनों राज्यों के यात्रियों को चंबल नदी पार कराई जाती है। 26 अक्तूबर तक चंबल नदी पर पीपों का पुल शुरू नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश के

लोग पिनाहट कस्बे के बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं। शनिवार को इस समस्या को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने चांदनी चौक सब्जी मंडी में बैठक की। आक्रोशित व्यापारियों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। केशव देव गुप्ता, वीरी सिंह,मौसम खां,विष्णु चक,धर्मेंद्र वर्मा,राजेश गुप्ता,मोनू वर्मा,राजेंद्र माहौर आदि व्यापारी मौजूद रहे।

क्या कहते हैं व्यापारी

1- किराना स्टोर व्यापारी विष्णु चक ने बताया कि उनकी दुकान पर 70 फासदी मध्य प्रदेश के ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं। लेकिन इस साल चंबल नदी पर पुल न बनने के चलते दीवाली का त्योहार पर मध्य प्रदेश के ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं आ रहे हैं।

2-ग़ल्ला व्यापारी केशव देव गुप्ता ने बताया कि कस्बे में उनकी गल्ले की बड़ी दुकान है। पुल चालू होने पर बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से अपनी बाजरा,अरहर, मूंग आदि की फसलों की बिक्री के लिए पिनाहट आते हैं। यहां फसल बेचने के बाद दिवाली की खरीदारी करते हैं। बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है।

उप जिलाधिकारी बाह सृष्टि सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बहुत जल्द पिनाहट घाट चंबल नदी पर पीपों का पुल बनाने का काम शुरू कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।