Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराCar Crash on Highway One Dead Three Injured in Gwalior

हाइवे पर दो कारें भिड़ी, एक सवार की मौत

रविवार सुबह हाईवे पर कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही तेज गति की कार टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए और अस्पताल में शिवचरण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 11 Aug 2024 03:48 PM
share Share

हाइवे पर रविवार सुबह करीब आठ बजे एक कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से तेज गति से आई कार उसमें टकरा गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गयी। बृज विहार कालोनी थाना इंदरगंज ग्वालियर निवासी शिवचरण सिंह (56) पुत्र अजब सिंह रविवार सुबह रामवीर सिंह, शिवराज अग्रवाल व श्रीपाल यादव के साथ गोवर्धन की परिक्रमा कर कार से घर लौट रहे थे। हाइवे पर सैंया चैराहे के पास आगे चल रही कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

पीछे से तेज गति से आ रही शिवचरण की कार आगे चल रही कार से टकरा गयी। हादसे में शिवचरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। दूसरी कार में मनोज त्यागी निवासी धौलपुर व अन्य साथी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान शिवचरण सिंह की मौत हो गयी। एसएचओ उपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें