Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराAgra to Expand Flight Connectivity to Major Indian Cities Including Goa Nagpur and Jammu

गोवा, नागपुर, जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी

आगरा से देश के प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइटें बढ़ाई जा रही हैं। अब गोवा, नागपुर, जम्मू के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी। 27 सितंबर से हैदराबाद की फ्लाइट शुरू होगी। खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में भोपाल,...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 30 Aug 2024 03:05 PM
share Share

आगरा से देश के प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइटों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अब गोवा, नागपुर और जम्मू के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। 27 सितंबर से हैदराबाद की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। यहां से जाने और आने वाली फ्लाइटों की संख्या सात हो जाएगी। देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा की शुरू से ही मांग होती रही है। अब उन पर विचार किया जा रहा है। यहां का खेरिया एयरपोर्ट 1947 से संचालित है। तब यहां से केवल ‌आागरा-खजुराहो-बनारस-दिल्ली ही फ्लाइट चलती थी, जो कई बार बंद भी हुई। ये फ्लाइट दिल्ली से बनारस और आगरा होते हुए खजुराहो जाती थी।

इससे पर्यटकों को काफी लाभ मिलता था। वापसी में खजुराहो से बनारस होते हुए सीधे दिल्ली पहुंचती थी। वापसी में आगरा में लैंडिंग नहीं थी। ये फ्लाइट अब बंद है। खेरिया एयरपोर्ट से अभी भोपाल, लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु के लिए फ्लाइट संचालित हो रहीं हैं। 27 सितंबर से हैदराबाद की फ्लाइट भी शुरू होने जा रही है।

ये सभी फ्लाइट विमानन कंपनी इंडिगो संचालित कर रही है। कंपनी ने यहां से पर्यटकों की संख्या के अलावा व्यापार की दृष्टि से हवाई अड्डा सलाहकार समिति से भी फ्लाइट शुरू करने के संबंध में सुझाव मांगे थे। उसके बाद अब विमानन कंपनी गोवा, नागपुर और जम्मू के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। इसी क्रम में प्रयागराज और अयोध्या के लिए भी सीधी सेवा शुरू किए जाने पर मंथन चल रहा है।

यूपी में चार शहरों के लिए होगी हैदराबाद से फ्लाइट

विमानन कंपनी इंडिगो उत्तर प्रदेश के चार शहरों में एक साथ हैदराबाद से हवाई उड़ानें शुरू करने जा रही है। इनमें आगरा के अलावा अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर भी शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें