Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराAgra Residents End Protest Demanding Drainage System City Officials Promise Quick Action

शास्त्रीपुरम में जलनिकासी के लिए 4.05 करोड़ से होंगे काम

आगरा के शास्त्रीपुरम और अन्य 32 कॉलोनियों में जलनिकासी की व्यवस्था की मांग को लेकर धरना समाप्त हो गया। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम ने 4.05 करोड़ रुपये का आगणन तैयार किया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 17 Sep 2024 01:37 PM
share Share

आगरा। शास्त्रीपुरम, दहतोरा, निखिल एनक्लेव, द्वारिका पुरी, भावना अरोमा समेत 32 कॉलोनियों में जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर दिया जा धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया। उन्होंने बताया कि जलनिकासी की नगर निगम ने 4.05 करोड़ रुपये आगणन तैयार कर लिया रहा है। जल्द ही काम शुरू होगा। जरा सी बारिश बारिश होने पर यहां भीषण जलभराव होता है और घरों में बारिश का पानी भर जाता है। इससे लोग परेशान हैं। उनका काफी नुकसान हो जाता है। पानी के साथ घरों में जलीय जीव जंतु घुस जाते हैं। इसके विरोध में पिछले दो दिन से लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे। नगर निगम के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया था लेकिन उनका कहना था कि जब तक नाला निर्माण शुरू नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा।

मंगलवार को अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव, सहायक नगर आयुक्त विकास सेन आदि मौके पर पहुंचे। अपर नगर आयुक्त ने जलनिकासी के लिए आगणन तैयार हो चुका है जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। पार्षद शरद चौहान, प्रवीणा राजावत, डा. भानु प्रताप, देवेंद्र सिंह परमार, तरुन कुमार, मनवीर सिंह, आदित्य गौतम, बीएम भदौरिया, राजेश्वरी राजपूत, वंदना सिंह, मनीषा चौधरी, इंदु सिंह, प्रेम सिंह सोलंकी, किशन सिंह चाहर, मनोज शर्मा, राजकिशोर सिंह परमार, आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें