Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़15 thousand dogs roaming without rabies injection in Bareilly Smart City of UP people in danger

यूपी के इस स्मार्ट सिटी में बिना रेबिज इंजेक्शन लगे घूम रहे 15 हजार कुत्ते, लोगों को खतरा

  • यूपी के बरेली स्मार्ट सिटी में बिना रेबिज इंजेक्शन लगे 15 हजार कुत्ते घूम रहे। सड़कों पर अवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। गर्मियों में आवारा कुत्तों के स्वभाव में बदलाव होता है, जो लोगों के लिए खतरा है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 Feb 2025 12:25 PM
share Share
Follow Us on
यूपी के इस स्मार्ट सिटी में बिना रेबिज इंजेक्शन लगे घूम रहे 15 हजार कुत्ते, लोगों को खतरा

यूपी के स्मार्ट सिटी बरेली में शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर निगम की सीमा में 15 हजार से अधिक आवारा कुत्ते बिना रेबिज इंजेक्शन और बधियाकरण के घूम रहे हैं। गर्मियों में आवारा कुत्तों के स्वभाव में बदलाव होता है, जो लोगों के लिए खतरा है।

नगर निगम ने 2024 से शहर में आवारा कुत्तों को रेबिज इंजेक्शन व बधियाकरण करने का काम शुरू किया था। सोसाइटी फॉर ह्यूमन एंड एनीमल वेलफेयर एजेंसी को काम दिया गया है। एजेंसी कुत्तों को पकड़ने, छोड़ने, एंटी रैबीज, बाधियाकरण, उपचार के लिए रेट तय किए थे।

इतना ही नहीं इसी शुल्क में खाना, एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखना, उपचार, दवा भी शामिल होती है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर में आवारा कुत्तों की संख्या मनव जनसंख्या के हिसाब से 60 से 70 हजार के करीब है।नगर निगम उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि कुत्तों को प्राइमरी, बूस्टर व एनुअल डोज लगने का नियम है। अभियान चलाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन व बधियाकरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:कुंभ में महाशिवरात्रि से पहले भीषण जाम,सभी मार्गों का हाल बेहाल, रेंगते रहे वाहन

धीमी चल रही धरपकड़ अभियान

आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करने वाला अभियान धीमा चला रहा है। लोगों को न सिफ्र कुत्ते से बल्कि बंदरों से भी खतरा बना हुआ है। नगर निगम को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने की रफ्तार बढ़ानी होगी। वार्ड वार इसको अंजाम देना होगा। दूसरे शहरों की तरह व्यवस्था को बरेली में भी लागू करना होगा। ताकि आम शहरवासियों को इससे राहत मिल सके।

45 हजार आवारा कुत्ते होने का दावा

शहर में 15 हजार से अधिक कुत्ते बिना इंजेक्शन व बंधियाकरण के घूम रहे हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक 40 से 45 हजार से अधिक आवारा कुत्ते नगर निगम की सीमा में हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें