झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों की चपेट में आए प्रदेश के 24 जिलों में पारा 42 डिग्री पार हो गया है। गुरुवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा, जबकि 44.6 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज दूसरे नम्बर पर रहा।
यूपी में तेज शुष्क और गर्म हवा के थपेड़े, ऊपर से तीखी धूप ने परेशान किया हुआ है। गुरुवार को गर्मी से यूपी बेहाल रहा। दिन का पारा पिछले दो दिनों के मुकाबले बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से मामूली राहत दे सकता है।
उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (हीटवेव) का प्रकोप जारी है। धूप इतनी तेज रही कि वातावरण में नमी का प्रतिशत सिर्फ आठ रह गया। यह सीजन में सबसे कम रही। अधिकतम तापमान 40.8 पहुंच गया। इसके विपरीत रात के तापमान में 5.6 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
UP Weather Today: मौसम विभाग ने यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, चक्रवाती स्थिति खत्म हो रही है लेकिन अभी आंधी और बारिश रहेगी। साथ ही कई इलाकों में गर्मी बढ़ेगी और पारा 40 डिग्री के पार जाएगा।
मौसम में फिर बदलाव हुआ और पछुआ की जगह गुरुवार को पुरवा चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इस बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान है।
यूपी में एक बार फिर मौसम पलट गया है। बादलों और बारिश ने ठंडक का अहसास करवाया और फिर अब गर्मी बढ़ गई है। यूपी में मंगलवार को फिर से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया। दिन का तापमान 35.9 एवं रात का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पूर्वी आसाम, बिहार समेत पूर्वांचल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ से रविवार को एक बार फिर मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोनों हवाओं में टकराहट हुई तो गरज-चमक के साथ बारिश और ओले भी भी पड़ सकते हैं।
यूपी में मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए। तेज गरज के साथ कुछ इलाकों में बारिश हुई। साथ ही कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ। ऐसे में अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को गर्मी से तो हल्की राहत मिलेगी। लेकिन दो दिन तूफान और बारिश परेशान कर सकती है। धूप कम सताएगी लेकिन इन दिनों आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज सतही हवाएं चलेंगी।
यूपी में नम पुरवा के प्रभाव ने उमस बढ़ा दी है। साथ ही रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। यह 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 38.4 दर्ज किया गया।