Hindi Newsखेल न्यूज़Hockey India contributes rs 75 lakh more for fight against coronavirus pandemic after rs 25 lakh contribution

कोविड-19: 'हॉकी इंडिया' ने पीएम राहत कोष में दो हिस्सों में कुल 1 करोड़ रुपये किए दान

हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में शनिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में 75 लाख रुपये का और योगदान देने की घोषणा की। इसके साथ ही हॉकी इंडिया अब तक एक करोड़ रुपये की मदद कर चुका है।...

Namita Shukla एजेंसी, नई दिल्लीSat, 4 April 2020 01:36 PM
share Share

हॉकी इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में शनिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में 75 लाख रुपये का और योगदान देने की घोषणा की। इसके साथ ही हॉकी इंडिया अब तक एक करोड़ रुपये की मदद कर चुका है। इससे पहले हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दिया था।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने एक बयान में कहा, 'वर्तमान संकट को देखते हुए हमें सरकार के साथ खड़े होने की जरूरत है। कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सरकार वे सब कुछ कर रही हैं, जो कर सकती है। इस मुश्किल समय में इससे लड़ने के लिए एकजुट होने और एक जिम्मेदार नागरिक के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'देश के लोगों से हॉकी को हमेशा से बहुत प्यार और समर्थन मिलता रहा है और हम अपने देशवासियों को इस महामारी पर विजेता के रूप में देखने के लिए अपनी तरफ से जो भी कर सकते हैं, वो करना चाहते हैं।'

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा कि हॉकी इंडिया ने हमेशा किसी अच्छे काम के लिए कदम बढ़ाया है और इस मुश्किल समय में जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है तो हम इस संकट से लड़ने में अपना समर्थन करना चाहते हैं। हॉकी इंडिया के सीईओ एलेना नोर्मन ने कहा, 'राष्ट्र के लोगों द्वारा हॉकी इंडिया को बनाया गया है और संकट के इस दौर में हमें देश के लिए कुछ करना चाहिए। हमें उम्मीद है कि एक करोड़ रुपये का हमारा यह योगदान जरूरतमंद लोगों की मदद करेगी।'
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें