Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़Paris Paralympics 2024 Day 2 August 30 India Full Schedule Avani Lekhara

पेरिस पैरालंपिक के दूसरे दिन कैसा रहेगा भारत का शेड्यूल? अवनि लेखरा पर नजरें

  • Paris Paralympics 2024 Day 2 India Schedule- पेरिस पैरालंपिक के दूसरे दिन बैडमिंटन के अलावा शूटिंग और ट्रैक एंड फील्ड में भी भारतीय एथलीट्स एक्शन में नजर आएंगे। इस दौरान हर किसी की नजरें निशानेबाज अवनि लेखरा पर रहेगी।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Aug 2024 01:00 AM
share Share

Paris Paralympics 2024 Day 2 India Schedule- पेरिस पैरालंपिक के पहले दिन भारतीय शटलर्स ने शानदार शुरुआत की। पुरुष और महिला मिलाकर 8 बैडमिंटन प्लेयर्स ने अपने पहले एकल मुकाबले जीते। वहीं दूसरे दिन भी भारत को अपने एथलीट्स से इसी तरह के उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। दूसरे दिन बैडमिंटन के अलावा शूटिंग और ट्रैक एंड फील्ड में भी एथलीट्स एक्शन में नजर आएंगे। इस दौरान हर किसी की नजरें निशानेबाज अवनि लेखरा पर रहेगी। अवनि पेरिस पैरालंपिक में अपने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में गोल्ड मेडल को डिफेंड करने उतरेंगी। बात दें, पैरालंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनि पहली महिला एथलीट हैं, उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में यह कारनामा किया था। आईए एक नजर डालते हैं पेरिस पैरालंपिक में भारत के दूसरे दिन के शेड्यूल पर-

ये भी पढ़े:शीतल का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंचकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

पेरिस पैरालंपिक भारत के दूसरे दिन का शेड्यूल इस प्रकार है-

पैरा बैडमिंटन

12 बजे: मानसी जोशी बनाम ओक्साना कोज़िना (यूक्रेन) महिला एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा शूटिंग

12:30 बजे: अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन में

पैरा बैडमिंटन

1:20 बजे: मनोज सरकार बनाम मोंगखोन बन्सन (थाईलैंड) पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा एथलेटिक्स

1:30 बजे: ज्योति करम, साक्षी कसाना महिला डिस्कस थ्रो - F55 फ़ाइनल

पैरा टेबल टेनिस

1:30 बजे: भाविनाबेन पटेल/सोनलबेन पटेल महिला डबल्स WD 10 क्वार्टरफ़ाइनल में

पैरा बैडमिंटन

2 बजे: नितेश कुमार बनाम जियानयुआन यांग (चीन) पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज

2:40 बजे: सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम क्यूंग ह्वान शिन (कोरिया) पुरुष एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज में

पैरा शूटिंग

2:45 PM: रुद्रांश खंडेलवाल, मनीष नरवाल पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन में

पैरा रोइंग

ये भी पढ़े:भारतीय बैडमिंटन का विराट कोहली बनना है लक्ष्य सेन का सपना, दिया ये बयान

3 बजे: अनीता/नारायण कोंगनापल्ले PR3 मिक्स्ड डबल स्कल्स हीट्स में

पैरा तीरंदाजी

3:03 बजे: सरिता बनाम नूर जन्नतन अब्दुल जलील (मलेशिया) महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/16 एलिमिनेशन

पैरा शूटिंग

3:15 बजे: अवनी लेखारा, मोना अग्रवाल महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल में (अगर क्वालिफाई हो)

पैरा साइकिलिंग ट्रैक

4:24 बजे: अरशद शेख पुरुष C2 3000 मीटर व्यक्तिगत पर्स्यूट क्वालिफाइंग में

पैरा बैडमिंटन

4:40 बजे: पलक कोहली बनाम लीनी रत्री ओक्टिला (इंडोनेशिया) महिला सिंगल्स SL4 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा एथलेटिक्स

4:45 बजे: प्रीति पाल महिला 100 मीटर - T35 फाइनल में

पैरा शूटिंग

5 बजे: श्रीहर्ष देवरड्डी रामकृष्ण मिक्स्ड 10 मीटर में एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 क्वालिफिकेशन

5:30 बजे: रुद्रांश खंडेलवाल, मनीष नरवाल पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल में (अगर क्वालिफाई किया गया)

पैरा तीरंदाजी

7 बजे: राकेश कुमार, श्याम सुंदर पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/16 एलिमिनेशन राउंड में

पैरा बैडमिंटन

7:30 PM: थुलसिमथि मुरुगेसन बनाम बीट्रीज मोंटेइरो (पुर्तगाल) महिला एकल SU5 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा शूटिंग

7:45 ​​PM: श्रीहर्ष देवराड्डी रामकृष्ण मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 फाइनल (अगर क्वालिफाई हो)

पैरा बैडमिंटन

8:10 PM: शिवराजन सोलामलाई बनाम मैन काई चू पुरुष एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज

8:50 PM: निथ्या श्री सुमति सिवन बनाम यी-लिन कै (चीनी ताइपे) महिला एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज

10:50 PM: कृष्णा नागर बनाम माइल्स क्रेजवस्की पुरुष एकल SH6 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा बैडमिंटन

12:10 AM: नितेश कुमार/थुलसिमथि मुरुगेसन बनाम लुकास मजूर/फॉस्टिन नोएल (फ्रांस) मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 ग्रुप प्ले स्टेज

12:10 AM: सुहास लालिनाकेरे यतिराज/पलक कोहली बनाम हिकमत रामदानी/लीनी रत्री ओक्टिला (इंडोनेशिया) मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा एथलेटिक्स

12:22 AM: मनु पुरुषों के शॉट पुट - F37 फाइनल में

पैरा बैडमिंटन

01:30 AM: शिवराजन सोलाईमलाई/निथ्या श्री सुमति सिवान बनाम नत्थापोंग मीचाई/चाई सैयांग (थाईलैंड) मिक्स्ड डबल्स SH6 ग्रुप प्ले स्टेज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें