राजस्थान में तेज ठंड के बीच दो दिन में बदलने वाला है मौसम, जानिए विभाग ने दी कौन सी गुड न्यूज
- मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है, साथ ही इस दौरान प्रदेश में शीतलहर की संभावना बिल्कुल भी नहीं है।
राजस्थान में पिछले दिनों कुछ स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद फिलहाल कई स्थानों में तेज ठंड का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर व कोटा संभाग में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई। इस दौरान सबसे कम तापमान फतेहपुर में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 10.4 डिग्री व 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि मौसम विभाग ने एक गुड न्यूज देते हुए अगले 48 घंटों में राज्य में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की जबरदस्त संभावना जताई है। साथ ही अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा विभाग का कहना है कि इस दौरान प्रदेश में शीतलहर की संभावना बिल्कुल भी नहीं है।
राज्य में 10 डिग्री से कम तापमान वाले शहर
शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटों की बात करें, तो राज्य में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करौली में 3.8 डिग्री, माउंटआबू में 4 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, सिरोही में 5.3 डिग्री, दौसा और चुरू में 5.6 डिग्री, संगरिया में 5.2 डिग्री, अंताबरण में 5.7 डिग्री, वनस्थली में 6.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.2 डिग्री, पिलानी और चित्तौड़गढ़ में 6.4 डिग्री, सीकर और डाबोक में 7 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.7 डिग्री, जालौर में 8.8 डिग्री, कोटा में 9.2 डिग्री, बीकानेर में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।
अगले 7 दिन के लिए जयुपर के मौसम का पूर्वानुमान
7 फरवरी- आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है।
8 फरवरी- आसमान में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।
9 फरवरी- आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।
10 फरवरी- आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।
11 फरवरी- आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है।
12 फरवरी- आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है।
13 फरवरी- आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है।
मुख्य मौसम तंत्र का हाल
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक द्रोणिका के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है और यह मोटे तौर पर अक्षांश 30°N के उत्तर में देशांतर 55°E के साथ चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू क्षेत्र और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है और इसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और यह अक्षांश 31°N के उत्तर में देशांतर 73°E के साथ पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गई है।