Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Vishnoi community on strike after RAS officer death

RAS प्रियंका विश्नोई के निधन के बाद विश्नोई समाज धरने पर, सरकार से की ये मांग

  • जोधपुर की ACM रह चुकी प्रियंका विश्नोई (33) का 13 दिन चले इलाज के बाद बुधवार देर रात अहमदाबाद के हॉस्पिटल में निधन हो गया। 5 सितंबर को जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।

Prem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 08:45 AM
share Share

राजस्थान में आरएएस अफसर प्रियंका विश्नोई की मौत पर बवाल हो गया है। जोधपुर की ACM रह चुकी प्रियंका विश्नोई (33) का 13 दिन चले इलाज के बाद बुधवार देर रात अहमदाबाद के हॉस्पिटल में निधन हो गया। 5 सितंबर को जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। बता दें जोधपुर जिला कलेक्टर ने इलाज में लापरवाही के मामले में एक कमेटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के नि्देश दिए थे।

प्रियंका के ससुर सहीराम बिश्नोई ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जोधपुर के निजी अस्पताल में उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच करवाने के लिए आग्रह किया था। जिस पर कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज को जांच के निर्देश दिए थे। प्रिंसिपल डॉ. भारती सारस्वत ने बताया कि जांच कमेटी गठित की गई है। तीन दिन में जांच के बाद रिपोर्ट आज मिलने की संभावना है। 

आरएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का बीते दिनों जोधपुर के निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। बाद में परिजन प्रियंका बिश्नोई को अहमदाबाद लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जोधपुर में इलाज के दौरान डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा था। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने जोधपुर के निजी चिकित्सालय के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए थे।

प्रियंका बिश्नोई का जन्म राजस्थान के बीकानेर स्थित में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता रिषपाल बिश्नोई पेशे से वकील हैं। वर्ष 2016 में उनका RAS में चयन हुआ। ग्रामीण परिवेश से आने के कारण उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में बहुत कम समय में स्थानीय लोगों के बीच जगह बना ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें