Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Rajasthan Agniveer Recruitment 2022: Recruitment of Agniveers for 17 districts in Kota from November 1

Rajasthan Agniveer Recruitment 2022: कोटा में 1 नवबंर से 17 जिलों के लिए शुरू होगी अग्निवीरों की भर्ती, जानें डिटेल

राजस्थान के कोटा जिले में 17 जिलों के लिए अग्निवीरों की भर्ती 1 नवंबर से होगी। सेना भर्ती कार्यालय कोटा की ओर से 1 से 14 नवंबर तक महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरMon, 22 Aug 2022 03:58 AM
share Share

राजस्थान के कोटा जिले में 17 जिलों के लिए अग्निवीरों की भर्ती 1 नवंबर से होगी। सेना भर्ती कार्यालय कोटा की ओर से 1 से 14 नवंबर तक महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसके 17 जिलों के युवा शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया करीब 14 दिन चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल जोयफ के जोसफ के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में अजमेर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा,  बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूगंरपुर, दौसा, झालावाड़, कोटा, करौली, पाली, प्रतापगढ़, राजसंमद, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर जिलों के युवा शामिल होंगे।  जनरल ड्यूटी,  तकनीकी, क्लर्क,  स्टोर कीपर,  तकनीकी, परेड्समैन 10 वीं पास एवं परेड्समैन-8 वीं पास के पदों भर्ती होगी। 

 शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के लिए गठित होगी टीम

पुलिस के मुताबिक, भर्ती स्थल के आस-पास पुलिस अधिकारियों के पास बॉडीवार्न कैमरा व वायरलेस सेट उपलब्ध रहेंगे। पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की अभिलेखीय जांच होगी। भर्ती रैली के एडमिट कार्ड कब रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे जाएंगे और कब वेबसाइट पर जारी होंगे, इसकी जानकारी उसी एआरओ की भर्ती रैली के नोटिफिकेशन में से देखी जा सकती है।

अग्निवीरों के लिए क्या है योग्यता

- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होना जरूरी।
- अग्निवीर तकनीकी के लिए भौतिकी, रसायन, गणित और अंग्रेजी विषयों में 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास जरूरी है। 
- अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर पदों के लिए 60% अंकों के साथ 12वीं पास हो। अंग्रेजी, गणित में 50 फीसदी अंक जरूरी। 
- अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास - कम से कम 10वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।    
- अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास - कम से कम 8वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।   

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें