Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Factory wall collapses during rain in Jodhpur 13 workers buried death of 3

जोधपुर में बारिश के दौरान फैक्ट्री की दीवार गिरी, 13 मजदूर दबे; 4 की मौत

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के दौरान जोधपुर में फैक्ट्री की दीवार ढह गई। इसमें 13 मजदूर दब गए, जिसमें से 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को भर्ती कराया गया है।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरMon, 5 Aug 2024 04:09 AM
share Share

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के दौरान जोधपुर में फैक्ट्री की दीवार ढह गई। इसमें 13 मजदूर दब गए, जिसमें से 4 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है। बाकी मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार अल सुबह एक फैक्ट्री की दीवार गिरने से कई कोटा और मध्यप्रदेश के रहने वाले मजदूर उसके नीचे दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई तो वहीं दस मजदूर घायल हो गएष इनमें तीन बच्चे भी है, जिनका एम्स और बोरानाडा में उपचार चल रहा है। इनमें भी एक गंभीर है।

घटना की जानकारी मिलते जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव के काम शुरू किए गए। पुलिस ने बताया कि बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र से सालावास जाने वाली रोड पर स्थित एक फैक्ट्री की दीवार तड़के करीब चार बजे अचानक गिर गई। दीवार के सहारे ही मजदूरों का आवास था। जिसके चलते उसके नीचे दब गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा और बारिश होने से मजदूरों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बोरानाडा थानाधिकारी ने बताया कि न्यू महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज की दीवार के पीछे कुछ मजदूर रहते थे. सुबह तड़के दीवार गिरने की सूचना मिली थी। इस हादसे में कोटा की रहने वाली मंजुदेवी, एमपी के राजगढ़ के रहने वाले नंदू और सुनीता की मौत हो गई। जबकि पांचू राम, संजय, मांगीदेवी, पवन, शांति, दिनेश और हरिराम सहित अन्य घायल हो गए, जिनको एम्स में भर्ती करवाया गया है। तीन बच्चों को बोरानाडा के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सालावास रोड स्थित इस फैक्ट्री की दीवार पीछे शेड लगाकर मजदूरों ने अपने रहने के लिए आवास बनाया था, जिसमें कई परिवार रह रहे थे। वहां बुरादा बनाते थे। रात करीब 1 बजे बाद तूफानी बारिश का दौर शुरू हुआ। दीवार के आसपास पानी भरने लगा। अल सुबह करीब 4 बजे बाद अचानक दीवार गिर गई, जिसके चलते तीन परिवारों के 13 लोग दब गए। बोरानाडा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही थाना अधिकारी शकील मोहमद मौके पर पहुंचे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें