Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़CM Bhajanlal Sharma met Vasundhara Raje what happened for 20 minutes

वसुंधरा राजे से CM भजनलाल शर्मा ने की मुलाकात, 20 मिनट तक क्या हुई बात? समझें मायने

ऐसा माना जा रहा था कि सीएम ना बनाए जाने की वजह से वसुंधरा राजे पार्टी से लगातार नाराज चल रही थीं। शुक्रवार को राज्य के नए बने सीएम भजनलाल शर्मा ने वसुंधरा राजे से मुलाकात की है। मायने समझें मायने।

Mohammad Azam पीटीआई, जयपुरFri, 26 Jan 2024 01:48 PM
share Share

बीते साल नवंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए। चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ राजस्थान की सत्ता में वापसी की। बीजेपी ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को सीएम ना बनाकर पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी। ऐसा माना जा रहा था कि सीएम ना बनाए जाने की वजह से वसुंधरा राजे पार्टी से लगातार नाराज चल रही थीं। शुक्रवार को राज्य के नए बने सीएम भजनलाल शर्मा ने वसुंधरा राजे से उनके घर जाकर मुलाकात की है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहै हैं और मुलाकात के मायने भी निकाले जा रहे हैं।


राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा शुरू हुई। इस चर्चा में बाबा बालकनाथ के साथ वसुंधरा राजे का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे चल रहा था। लेकिन जब वसुंधरा ने राजनाथ सिंह की दी हुई पर्ची खोली तो चौंक गईं। उस पर्ची में पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा का नाम था। भजनलाल शर्मा राज्य के मुख्यमंत्री बने। 

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद वसुंधरा राजे ने पार्टी के कार्यक्रमों से खुद को दूर कर लिया था। सरकार बनने के बाद जब 30 दिंसबर को राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया, उस बैठक में वसुंधरा राजे नहीं आई थीं। इसके अलावा 5 जनवरी को राजस्थान के भाजपा विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भोजन का प्रोग्राम रखा गया था। वसुंधरा राजे इस प्रोग्राम में भी अनुपस्थित रही थीं। इन दो बड़े कार्यक्रमों में अनुपस्थिति के कारण ऐसा माना जा रहा था कि वसुंधरा पार्टी के उस फैसले से खुश नहीं हैं।

भजनलाल और वसुंधरा की मुलाकात के मायने
आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। वसुंधरा राजे राजस्थान की एक कद्दावर नेता मानी जाती हैं। ऐसे में पार्टी उनको नाराज नहीं रखना चाहती है। ऐसे में वर्तमान सीएम भजनलाल शुक्रवार को उनसे मिलने के वसुंधरा के आवास पहुंच गए। यहां वसुंधरा और भजनलाल शर्मा की 20 मिनट लंबी मुलाकात चली। ऐसे में माना जा रहा है कि भजनलाल शर्मा और भाजपा, लोकसभा चुनाव से पहले वसुंधरा राजे से रिश्ते सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें